14 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। दुर्भाग्य से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान युवराज सिंह चोटिल हो गए जिसक  बाद 13 मई को गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके। ऐसे में फैन्स इस बात को लेकर कयास लगाने लगे कि क्या युवराज सिंह आईपीएल में बाकी बचे मैच खेल पाएगें और सबसे ज्यादा डर भारतीय फैन्स को इस बात का लग रहा है कि क्या युवराज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ठीक हो जाएगें।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

Advertisement

लेकिन अभी तक युवराज सिंह को लेकर कोई बड़ी खबर नहीं आई है लेकिन यदि युवराज सिंह की चोट चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ठीक नहीं हो पाएगी तो भारतीय टीम को बड़ा झटका लगेगा।यदि युवराज टीम में शामिल नहीं हो पाए तो सभी के जेहन में एक ही बात घूम रही है कि युवी की जगह कौन बल्लेबाज ले सकते हैं।

Advertisement

आईए जानते हैं कौन बल्लेबाज ले स कता है युवी की जगह चैंपियंस ट्रॉफी में..►

 

ऋषभ पंत

आईपीएल 2017 में पंत ने कमाल का खेल दिखाकर हर किसी के आंखों के तारे बन गए हैं। 19 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया है। टी- 20 क्रिकेट के अलावा पंत का परफॉर्मेंस घरेलू क्रिकेट में कमाल का रहा है। आईपीएल में पंत के नाम 13 मैच में 321 रन दर्ज हुए हैं।

Advertisement

 पिछले साल रणजी ट्रॉफी में ऋषभ पंत ने महाराष्ट्र के खिलाफ 326 गेंद पर 308 रन की मैराथन पारी खेली थी। इतना ही नहीं झारखंड के खिलाफ केवल 48 गेंद पर शतक जमाकर धमाल मचा दिया था।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

रणजी ट्रॉफी 2016 में पंत चौथे सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज थे। 8 मैच में पंत ने 972 रन बनाए दिए थे।

 

Advertisement

सुरेश रैना

युवराज यदि चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाते है तो यकिनन सुरेश रैना को टीम में मौका मिल सकता है। हालांकि रैना ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 2015 में खेला था लेकिन आईपीएल में रैना फिर से धमाल मचाते हुए दिखे हैं। IPL में रैना ने 40 की औसत के साथ 442 रन बनाए हैं।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक चाहे आईपीएल हो या फिर घरेलू टूर्नामेंट में सभी फॉर्मेट में कमाल की बल्लेबाजी की है। 31 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आखिरी बार भारत के लिए साल 2014 मे खेला था। हालांकि धोनी के रहते दिनेश कार्तिक अपनी जगह विकेट कीपर के तौर पर तो नहीं बना पाएगें लेकिन बतौर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जरूर अपनी जगह टीम में बना सकते हैं।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने रणजी ट्रॉफी में 10 मैच में 704 रन बनाए हैं तो वहीं कार्तिक ने लिस्ट ए क्रिकेट के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा है। साल 2017 के लिस्ट ए क्रिकेट में कार्तिक ने 854 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक ठोके थे। ऐसे में यदि युवी चोटिल रहे को इन तीनों खिलाड़ियों के तरफ विकल्प के तौर पर चयनकर्ता देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार