31 मई, लॉर्ड्स (CRICKETNMORE)। लॉर्ड्स के  क्रिकेट स्टेडियम पर चैरिटी मैच आईसीसी विश्व एकादश के दिग्गजों और वेस्टइंडीज टीम के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

यह मैच काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गज इस मैच में अपनी भागीदारी देने वाले हैं। इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

ऐसे में आपको बतातें हैं कि आप इस मैच का लुत्फ भारत में किस चैनल पर उठा सकते हैं और लाइव मैच कहां देख सकते हैं। आगे क्लिक करके जानें►

 

यहां देख सकेंगे लाइव मैच

आईसीसी के फैसबुक पेज पर आप इस ऐतिहासिक टी- 20 मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

Advertisement

टीवी पर लाइव मैच आप SonyLiv पर देख सकते हैं। इसके साथ - साथ Sony Six, Sony Six HD पर भी लाइव मैच का प्रसारण भारत में होगा।

टाइमिंग: रात 10 बजे के बाद आप लाइव मैच का लुत्फ भारत में उठा सकते हैं।

टीमें

आईसीसी वर्ल्ड एकादश: शाहिद अफरीदी (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सैम कुरान, तमीम इकबाल, टेमल मिल्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), राशिद खान, संदीप लामिचाने, मिशेल मेक्लेघन, शोएब अख्तर, थिसारा परेरा, ल्यूक रौंची (विकेटकीपर) और आदिल राशिद 

वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), सैमुएल बद्री, रेयाद एमरिट, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, एविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, मार्लोन सैमुएल्स और केसरिक विलियम्स। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार