24 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE): स्पिनर इमाद वसीम की शानदार पांच विकेटों की बदौलत पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और आखरी जोड़ी मैदान पर थी। 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट लेने के लिए इमाद वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

#OnthisDay: जब भारत बना था वर्ल्ड टी-20 का चेैंपियन, पाकिस्तान को दी थी पटखनी

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। सरफराज के फैसले को सही साबित करते हुए गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को 19.5 ओवर में 115 रन समेट दिया। कैरेबियाई टीम के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।  छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 34 गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बाबर आज़म 55* और खालिद लतीफ़ 34* नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री और सांसद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बेटे ने नशे में ठोकी कार, गए जेल

Advertisement

वेस्टइंडीज की शुरूआत बेहद खराब रही और उसके 8 बल्लेबाज 48 रन तक पहुंचते-पहुंचते पवेलियन लौट गए। इसके बाद ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (55) ने पुछल्ले बल्लेबाज जेरोम टेलर (21) के साथ 9वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की और टीम को 100 रन के पार लगाया। टी-20 इंटरेशनल क्रिकेट में 9वें विकेट के लिए यह वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी है।
पाकिस्तान के लिए इमाद वसीम ने 5, सोहैल तनवीर ने 2 और मोहम्मद नवाज़ और हसन अली ने एक-एक विकेट लिया।

PHOTOS: भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी चांद सी खूबसूरत बेटी, देखिए यह खास फोटो

पाकिस्तान के शुरूआत शानदार रही और शर्जील खान ने 18 गेंदों में तीन चौके व एक छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली। बद्री ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके मेहमान टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बाबर आज़म और खालिद लतीफ़ ने बेहतरीन पारियां खेलते हुए टीम को 14.2 ओवर में जीत दिलाई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार