पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक (Imam-ul-Haq) भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए। इमाम 18 गेंद में 1 चौके की मदद से सिर्फ 9 रन ही बना पाए और पारी के पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। 

Advertisement

इस मुकाबले में इमाम को बुमराह की कोहनी की पट्टियां हटवाना भारी पढ़ गया। बुमराह द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद के बाद इमाम ने अंपायर से बुमराह की कोहनी की पट्टियों से खुद को हो रही परेशानी की शिकायत की। जिसके बाद बुमराह को कोहली से पट्टियां उतारकर अंपायर को सौंपनी पड़ी ।

Advertisement

बता दें कि साल 1993 में वेस्टइंडीज औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में डीन जोन्स ने अंपायर से शिकायत कर कर्टली एम्ब्रोस के कलाई पर पहना हुआ बैंड हटवाया था। जिसके बाद उस मैच में एम्ब्रोस ने 5 विकेट लिए थे। 

Also Read: Live Score

बारिश के काऱण भारत-पाकिस्तान का मुकाबला रोक दिया गया है। मैच रोके जाने तक पाकिस्तान ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं।  फखर जमान (14) और मोहम्मद रिजवान (1) नाबाद हैं। पाकिस्तान को कप्तान बाबर आजम (10) और इमाम उल हक (9) के रूप में दो झटके लगे। बाबर को पांड्या और इमाम को बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इससे पहले रिजर्व डे पर पर 2 विकेट पर 147 रनों से आगे बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। कोहली ने 94 गेंदों में नाबाद 122 रन और राहुल ने 106 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार