भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने सलामी जोड़ी के रूप में वनडे में शतकीय साझेदारी करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

रोहित और धवन ने रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में पहले विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने इसके साथ ही गिलक्रिस्ट और हेडन के वनडे में 16 बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

Advertisement

रोहित और धवन वनडे में 17 बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। वे सबसे अधिक शतकीय साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इनसे पहले भारत के ही सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली की जोड़ी है, जिसने वनडे में सर्वाधिक 21 बार 100 से उससे अधिक रनों की साझेदारी की है।

गिलक्रिस्ट और हेडन इस सूची में तीसरे जबकि वेस्टइंडीज के गार्डन ग्रीनीजा और डेसमंड हेंस की जोड़ी 15 शतकीय साझेदारी के साथ चौथे स्थान पर है।

इस बीच, वनडे में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी सचिन और गांगुली के नाम है, जिन्होंने 26 बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी की है।

Advertisement

इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा की जोड़ी है, जिन्होंने 20 बार यह कारनामा किया है। तीसरे स्थान पर रोहित और विराट कोहली हैं जिन्होंने 18 बार तथा चौथे स्थान पर रोहित और धवन हैं, जिन्होंने 17 बार शतकीय साझेदारी की है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार