IND vs AUS 4th Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा के मैदान पर चौथा और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बारिश ने कई बार खेल को बाधित किया है ऐसे में हो सकता है कि आखिरी दिन भी बारिश खेल पर प्रभाव डाले। कमेंटरी के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने इसी बात की आशंका जताई जिसपर सुनील गावस्कर ने मजेदार रिप्लाई किया है।  

Advertisement

मैथ्यू हेडन ने कहा, 'मुझे लग रहा है कि आज शाम नहीं तो थोड़ी देर से बारिश हो सकती है।' हेडन के इस कमेंट पर सुनील गावस्कर ने मस्ती भरे अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'यह सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि मैं वास्तव में मैच के अंत में यह सुनना नहीं चाहता था कि बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को बचा लिया।'

Advertisement

वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के 369 रनों के जवाब में पहली पारी में भारत ने 336 रन बनाए थे। पहली पारी में 33 रनों की बढ़ते के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज काफी कारगर साबित हुए हैं।

खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया इस मैच में पहली पारी में बढ़त के बाद 307 रन की लीड ले चुकी है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने 55 रनों की पारी खेली वहीं सिराज के नाम 4 विकेट रहा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार