चोटिल आलराउंडर मार्कस स्टोयनिस की जगह भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए मोइजेस हेनरिक्स ने गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। 33 साल के आलराउंडर हेनरिक्स ने गेंदबाजी में 4.9 के इकॉनॉमी से रन दिए और श्रेयस अययर का विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में तीन साल बाद वापसी करने वाले हेनरिक्स जोश हेजलवुड की गेंद पर विराट कोहली का अविश्वसनीय कैच लपका। विराट कोहली उस वक्त 89 रन पर थे और वो पूरी तरह सेट हो चुके थे।

Advertisement

कोहली ने हेजलवुड की गेंद पर पुल शॉट खेला और गेंद मिडविकेट पर हवा में गई। वहां तैनात हेनरिक्स ने अपने बाएं ओर जबर्दस्त डाइव लगाकर तेजी से जा रही गेंद को लपक लिया।

हेनरिक्स ने कहा कि गति में बदलाव के साथ गेंदबाजी करना अहम था। गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने लेंथ के बीचों बीच गेंदबाजी की।

हेनरिक्स ने कहा, "मैंने बेहतर लेंथ के साथ सही एरिया में गेंदबाजी की। एक ऐसी लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था, जहां वह हिट न कर सके। आमतौर आप गति में बदलाव के साथ गेंदबाजी करना चाहते हैं।"

भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने केवल चार ओवर की गेंदबाजी की, क्योंकि उनके लेंथ में निरंतरता नहीं थी। कप्तान विराट कोहली ने भी माना कि भारतीय गेंदबाज सही एरिया में गेंदबाजी नहीं कर सके।

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम गेंद से ज्यादा प्रभावी नहीं थे। हमने लगातार अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी नहीं की। उनका बल्लेबाजी क्रम मजबूत है और वह जानते हैं कि एंगल क्या है। उनका टोटल काफी ज्यादा था।"

जब राहुल से पूछा गया कि क्या गेंदबाजों ने संघर्ष किया? तो उन्होंने कहा, "संघर्ष सही शब्द नहीं होगा, लेकिन हां, हमने स्थिति से जल्दी तालमेल नहीं बैठाया। जैसा मैंने कहा, यह हमारे गेंदबाजों के लिए सीखने वाली बात है कि वह कितनी जल्दी तालमेल बैठाते हैं और विकेट लेते हैं और एक गेंदबाजी ईकाई के तौर पर सीखते हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार