5 मार्च। भारत ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को आठ रनों हरा दिया। इस जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है।
Advertisement
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 250 रन का स्कोर बनाया और फिर आस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 242 रनों पर रोक दिया। स्कोरकार्ड
Advertisement
आस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस ने 52 और पीटर हैंड्सकोंब ने 48 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए।
इसके साथ भारत ने इस मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ अजेय क्रम बरकरार रखा है। दोनों टीमो के बीच यह अब तक का चौथा मैच था। भारत सभी में जीता है।