कानपुर, 29 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारत ने ग्रीनपार्क स्टेडियम खेले गए तीसरे वनडे मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में छह रनों से मात देते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम के सामने 338 रनों की विशाल चुनौती रखी थी। किवी टीम पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट के नुकसान पर 331 रन ही बना सकी।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। टॉम लाथम ने 52 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। कप्तान केन विलियमसन ने 64 रन बनाए। 

Advertisement

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर को एक सफलता मिली। PHOTOS:भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

 

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (147) और विराट कोहली (113) के बेहतरीन शतकों के दम पर पूरे 50 ओवर खेलते हुए छह विकेट खोकर 337 रन बनाए। 

रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी की। रोहित ने अपनी पारी में 138 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित दो छक्के लगाए। वहीं कोहली ने 106 गेंदें खेलीं और नौ चौके तथा एक छक्का लगाया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, एडम मिलने ने दो-दो विकेट लिए।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार