6 सितंबर, कोलंबो (CRICKETNMORE)। भारत ने बुधवार को आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए एक मात्र टी-20 मैच में मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया।  श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेहमान टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।  भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहील ने 82 रन बनाए। मनीष पांडे ने नाबाद 51 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी भी की। पूरा स्कोरकार्ड

इससे पहले श्रीलंका ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पूरे 20 ओवर खेलने के बाद सात विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। दिलशान मुनावीरा ने सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया था वहीं अंत में अशन प्रियंजन ने 40 रनों का पारी खेली। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव को दो सफलताएं मिलीं। भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला। बेहद ही खूबसूरत है ये महिला क्रिकेटर

Advertisement

इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

क्रिकेट इतिहास में भारत की टीम पहली ऐसी टीम बन गई है जो मेजबान टीम को 9- 0 से हराने का कमाल किया। इसेक अलावा दूसरी ऐसी टीम बन गई है भारत जिसने किसी टीम को लगातार 9 मैच मे हराया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की टीम को 9- 0 से साल 2010 में हराया था। 

विराट कोहली इंटरनेशनल टी- 20 में चेस करते हुए सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली के नाम टी- 20 इंटरनेशनल में 1007 रन से ज्यादा दर्ज हो गए हैं। न्यूजीलैंड के महान बैंडन मैक्कुलम ने 1006 रन टी- 20 इंटरनेशनल में चेस करते हुए बनाए थे।   बेहद ही खूबसूरत है ये महिला क्रिकेटर

अपने करियर के 50वें इंटरनेशनल टी- 20 में पचासा ठोकने वाले कोहली वर्ल्ड के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले दिलशान, मॉर्गन, अफरीदी ने कर दिखाया था।  बेहद ही खूबसूरत है ये महिला क्रिकेटर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार