रांची, 19 मार्च (CRICKETNMORE)| चेतेश्वर पुजारा (202) की मैराथन पारी और रिद्धिमान साहा (117) की जुझारू पारी के दम पर भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी के आधार पर 152 रनों की बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के विशाल स्कोर 451 रनों का भारतीय बल्लेबाजों ने मजबूती से जवाब दिया और चौथे दिन रविवार को चायकाल के बाद अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 603 रनों पर घोषित कर दी। 

Advertisement

भारत को यहां तक पहुंचाने में पुजारा और साहा के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 199 रनों की साझेदारी का अहम योगदान रहा। पुजारा ने साहा के अलावा सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (82) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की थी। 

Advertisement

भारत ने तीसरे दिन छह विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए थे। चौथे दिन इसी स्कोर से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम को पुजारा और साहा की जोड़ी ने मजबूती प्रदान की। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले और दूसरे सत्र में कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। 

तीसरे सत्र में पुजारा ने अपना तीसरा दोहरा शतक पूरा किया। तो वहीं साहा ने अपना तीसरा शतक जड़ा। पुजारा को नाथन लॉयन ने ग्लैन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। वहीं साहा को भी मैक्सवेल ने स्टीव ओकीफ की गेंद पर लपक कर पवेलियन भेजा। 

पुजारा ने अपनी मैराथन पारी में 525 गेंदें खेलीं और 21 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। साहा ने अपनी पारी में 233 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा एक छक्का भी लगाया। इन दोनों के जाने के बाद आए रवींद्र जडेजा ने तेजी से रन बनाए और 55 गेंदों में 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ ईशांत शर्मा बिना खाता खोले नाबाद लौटे। उमेश यादव ने 16 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

साहा, विजय के अलावा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भी 67 रनों का पारी खेली थी। वह मैच के दूसरे दिन ही पवेलियन लौट गए थे। तीसरे दिन भारत ने विजय, विराट कोहली (6), अजिंक्य रहाणे (14), करुण नायर (23), रविचंद्रन अश्विन (3) के महत्वपूर्ण विकेट गंवाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने अभी तक चार विकेट लिए हैं। ओकीफ को तीन सफलता मिलीं। जोस हाजलेवुड और लॉयन एक-एक विकेट लेने में सफल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार