भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (18 जुलाई) को खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत वनडे इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 160 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसे यह 92वें जीत मिली है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की बराबरी की है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 138 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसे 92 में जीत मिली है। वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 155 वनडे मैच में 92वें में जीत हासिल की है। 

मंगलवार (20 जुलाई) को खेले जाने वाले दूसरे वऩडे में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका से आगे निकलने का मौका होगा। 

गौरतलब है कि पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 36.5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेब्यू मैच खेल रहे ईशान किशन ने 59 रन और पृथ्वी शॉ ने 43 रनों की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार