मेलबर्न, 23 नवंबर (CRICKETNMORE)| पहले मैच में करीबी मुकाबले में चार रन से मात खाने वाली भारतीय टीम शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलने उतरेगी तो उसकी नजरें सीरीज में बराबरी हासिल करने पर होंगी। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह उम्मीद कम ही थी कि मेजबान भारत जैसी मजबूत टीम को मात देकर सीरीज की विजयी शुरुआत कर पाएगी। हालांकि टीम ने अहम समय पर रन बनाए और विकेट भी निकाले जिससे जीत उसके हिस्से आई। 

Advertisement

वहीं इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान के कुछ फैसलों पर सवाल खड़े किए गए थे। मैच के बाद कोहली ने भी कहा था कि पहले मैच में टीम ने कुछ गलतियां की थी जिनसे सीख कर टीम को आगे बढ़ने की जरूरत है। उम्मीद है कि भारत पहले मैच की गलतियों को नहीं दोहराएगा। 

पहले मैच में भारत की तरफ से सिर्फ शिखर धवन का बल्ला ही चल सका था। बाकी कोई और बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सका था। कोहली ने इस मैच में केएल राहुल को तीसरे नंबर पर भेजा था जो विफल रहे थे। दूसरे मैच में कोहली खुद तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं वहीं राहुल को बाहर भी भेजा जा सकता है। उनकी जगह मनीष पांडे या श्रेयस अय्यर टीम में आ सकते हैं। 

वहीं निचले क्रम में दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवरों में 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेल टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया था, लेकिन वह अपने काम को अंजाम नहीं दे पाए थे। युवा ऋषभ पंत का बल्ला भी खामोश था जो भारत के लिए चिंता का सबब है। 

Advertisement

वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने टीम को सही शुरुआत दी थी लेकिन मध्य के ओवरों में टीम की गेंदबाजी कमजोर पड़ गई थी जिससे टीम ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोक नहीं पाई थी। 

बुमराह और भुवनेश्वर का खेलना तय है लेकिन पहले मैच में अंतिम-11 में शामिल किए गए हरफनमौला खिलाड़ी क्रूणाल पांड्या को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है और उनके स्थान पर युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिल सकती है। 

भारत की संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल/श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या/ युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार