नई दिल्ली, 16 मई | भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दीपक शोधन का निधन हो गया है। वह 87 साल के थे। शोधन का निधन अहमदाबाद स्थित उनके निवास पर हुआ। वह फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे। बीते साल फरवरी में शोधन के फेफड़े के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। शोधन का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।

Advertisement

बाएं हाथ के आकर्षक बल्लेबाज शोधन ने भारत के लिए 1952 और 1953 में तीन टेस्ट मैच खेले और 60.33 के औसत से 181 रन बनाए। इसमें एक शतक शामिल है।

Advertisement

शोधन ने कोलकाता में अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था। वह अपने करियर के पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज रहे हैं।

शोधन ने 25 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे मौके पर शतक लगाया था, जब भारत 179 रनों पर छह विकेट गंवा चुका था। आठवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए शोधन जब 110 रन बनाकर आउट हुए तब तक भारत 397 रन बना चुका था।

शोधन की बदौलत भारत ने 140 रनों की बढ़त हासिल की लेकिन वह मैच बराबरी पर समाप्त हुआ था। 

एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के बावजूद शोधन ने भारत के लिए सिर्फ तीन टेस्ट खेले। टेस्ट करियर समाप्त होने के बाद भी शोधन अगले 10 साल तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सक्रिय रहे। शोधन ने गुजरात और बड़ौदा के लिए रणजी ट्रॉफी खेला।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार