आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में रविवार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने ये मुकाबला बॉयकॉट करने का फैसला किया था, हालांकि अब वो धीरे-धीरे अपने रंग दिखा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PCB ने ये मैच खेलने के लिए ICC के सामने अपनी तीन बड़ी शर्ते रख दी है।
दरअसल, हाल ही में बीते रविवार आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ लाहौर में एक मीटिंग की जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी आमंत्रित किया गया। यहां पर ही PCB ने अपने इरादे साफ किए और भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए अपनी शर्ते रखी।
जान लें कि PCB ने अपनी पहली मांग रखते हुए ICC की कमाई में ज्यादा हिस्सा मांगा है। इसके अलावा उन्होंने अपनी दूसरी और तीसरी डिमांड रखते हुए अपने असली इरादे साफ किए हैं। यहां वो चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से द्विपक्षीय सीरीज शुरू हो और IND vs PAK मैच के दौरान अनिवार्य हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू किया जाए।
कुल मिलाकर जहां एक तरफ पाकिस्तान, भारत के खिलाफ आईसीसी के वर्ल्ड कप मुकाबले बॉयकॉट करने का ढोंग कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी इच्छा यही है कि वो कैसे भी करके भारत के साथ ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट के मैच खेल पाए। बताते चलें कि जहां एक तरफ ICC अपना समय लेकर PCB की पहली मांग को पूरी कर सकती है, लेकिन उनकी दूसरी और तीसरी मांग शायद सपनों में ही पूरी हो पाएगी।
ऐसा इसलिए क्योंकि हमेशा से ही पाकिस्तान से आए आतंकियों ने भारत में दहशत फैलाने का काम किया है जिसके चलते इन दोनों देशों के राजनीतिक संबंध खराब रहे हैं। यही वज़ह है भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012/13 के बाद से ही कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय खिलाड़ियों ने खुद IND vs PAK मुकाबले से पहले और बाद में विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने का फैसला किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि पाकिस्तान का बॉयकॉट ड्रामा ICC द्वारा बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर करने के बाद लिया गया था। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के मुकाबले भारत के मैदानों पर शेड्यूल किए गए थे, जहां उन्होंने खेलने से मना किया। इसके बाद स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में जगह दी गई और तब से ही पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना कर रहा है।