11 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा और इसके अलावा 2021 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत में ही खेली जाएगी। सोमवार को हुई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की स्पेशल जर्नल मीटिंग में ये फैसला लिया गया।

Advertisement

यह पहला मौका होगा जब भारत अकेले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने पड़ोसी देशों के साथ मिलकर 1987, 1996 औऱ 2011 में 50 ओवरों के वर्ल्ड कप की मेजबानी की है। पहला वर्ल्ड कप साल 1975 में खेला गया था और भारत दो बार साल 1983 और 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बना है। 

 

लेकिन 2018 में होने वाला एशिया कप भारत में नहीं होगा। क्योंकि बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलना चाहती। जिस कारण चलते उसने एशिया कप को भारत से बाहर देने का मन बना लिया है।

इसके अलावा भारत नई टेस्ट टीम अफगानिस्तान के पहले टेस्ट मैच का भी आयोजन करेगा। अफगान टीम को अपना पहला टेस्ट मैच 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है लेकिन अफगानिस्तान के साथ ऐतिहासिक सम्बंधों को देखते हुए भारत ने उनके पहले टेस्ट में मेजबानी करने का फैसला किया है।"

Advertisement

एसजीएम में ये फैसला भी लिया गया कि 2019 से 2023 के बीच में भारत 81 से ज्यादा मैचों की मेजेबानी करेगा। विराट कोहली की शिकायत के बाद खेल के दिनों में भी बीसीसीआई ने कमी की है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार