New Zealand vs Afghanistan Match Prediction, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला रविवार, 08 फरवरी को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 15.2 ओवर ही अफगानी गेंदबाज़ों के सामने टिक पाई थी और 75 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इस तरह ये मुकाबला अफगानिस्तान ने 84 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

Advertisement

NZ vs AFG, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 08 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक कुल 10 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 6 रन डिफेंड और 3 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 151 रन रहा है।

Advertisement

NZ vs AFG T20 Head To Head Record

कुल - 02
न्यूजीलैंड - 01
अफगानिस्तान - 01

NZ vs AFG: Where to Watch?

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

NZ vs AFG: Player to Watch Out For

न्यूजीलैंड की टीम से फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सेंटनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर अपगानिस्तान टीम की तो रहमानुल्लाह गुरबाज़, अज़मतुल्लाह ओमरजाई और राशिद खान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

New Zealand vs Afghanistan 1st T20 Probable Playing XI

New Zealand Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेवोन कॉनवे/रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी।

Afghanistan Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटक, दरवेश रसूली, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी । 

Advertisement

New Zealand vs Afghanistan Today's Match Prediction

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

NZ vs AFG Match Prediction, T20 World Cup 2026, NZ vs AFG Pitch Report, Today's Match NZ vs AFG, NZ vs AFG Prediction, NZ vs AFG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between New Zealand vs Afghanistan

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार