Wanindu Hasaranga Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में श्रीलंका अपना पहला मुकाबला रविवार, 08 फरवरी को आयरलैंड (SL vs IRE) के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) एक खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं और इसके अलावा कई सारे खास रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 28 वर्षीय वानिन्दु हसंरगा श्रीलंका के लिए अब तक 94 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 151 विकेट चटकाए और 806 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 4 टेस्ट और 69 वनडे मैच भी खेले हैं।
T20I में सौ मुकाबले: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वानिन्दु हसरंगा अगर 6 मुकाबले खेलते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 मैच पूरे कर लेंगे और इसी के साथ श्रीलंका के लिए ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। श्रीलंका के लिए अब तक सिर्फ दासुन शनाका (124 टी20 मैच) और कुसल मेंडिस (100 टी20 मैच) ने ही ये रिकॉर्ड बनाया है।
शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका: टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है। उन्होंने 43 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। हालांकि अब वानिन्दु हसरंगा उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जान लें कि इस टूर्नामेंट में वानिन्दु हसरंगा अब तक 19 मैचों में 37 विकेट ले चुके हैं। यानी वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 विकेट चटकाते हैं तो वो अपने 51 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ शाकिब का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नंबर-1 की पॉजिशन पर पहुंच जाएंगे।
मुस्तफिजुर रहमान को पछाड़ने का मौका: श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिन्दु हसंरगा टी20 इंटरनेशनल में पांचवें सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 94 मैचो में 151 विकेट दर्ज हैं। वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 विकेट चटकाते हैं तो वो इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को पछाड़ देंगे और इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे।
इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि वानिन्दु हसरंगा को टी20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 13 विकेट की दरकार हैं। उनके नाम 242 टी20 मैचों में 337 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका की पूरी टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन।