कोलंबो, 31 अगस्त (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आज चौथे वनडे में भी अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। दोनों टीमें यहां के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

Advertisement

श्रीलंका की टीम खराब फॉर्म ही नहीं, चोटों से भी जूझ रही है जिसके कारण उसके पांच खिलाड़ी सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

वनडे टीम के नियमित कप्तान उपुल थरंगा पर दो मैचों के प्रतिबंध के बाद तीसरे मैच में टीम की कमान संभालने वाले चमारा कापुगेदरा भी पीठ में दर्द के कारण चौथे वनडे से बाहर हो चुके हैं। अब श्रीलंका की कमान उनके सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के हाथों में होगी।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

थरंगा की गैरमौजूदगी में टीम का भार काफी हद तक पूर्व कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज पर होगा। निरोशन डिकवेला और कुशल मेडिंस से भी श्रीलंका को रनों की उम्मीद होगी।

गेंदबाजी में मेजबान टीम के लिए ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय ने काफी प्रभावित किया है। दूसरे मैच में भी वह दो विकेट लेने में सफल रहे थे।

वहीं भारत के लिए अब तक सब कुछ अच्छा रहा है। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुकी है। ऐसे में कोच रवि शास्त्री और कोहली इस मैच में प्रयोग कर सकते हैं और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

Advertisement

अभी तक अजिंक्य राहणे, मनीष पांडे, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इनमेंद से कुछ खिलाड़ियों को कोहली गुरुवार को मौका दे सकते हैं।

केदार जाधव और लोकेश राहुल को आराम देकर रहाणे या पांडे को मौका मिल सकता है।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी में से किसी एक को आराम देकर रहाणे को टीम में लिया जा सकता है।

Advertisement

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भुवनेश्वर ने उनका बखूबी साथ दिया है। स्पिन में अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन हालांकि औसत रहा है। कोहली इनमें से किसी एक की जगह चाइनामैन कुलदीप को मौका दे सकते हैं।

टीमें :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर।

Advertisement

श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरिमाने, दिनेश चांडीमल, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), मिलिंदा श्रीवर्दने, दुशमंथा चामीरा, विश्वा फर्नांडो, अकिला धनंजय, कुशल मेंडिस, थिसारा परेरा, मालिंदा पुष्पकुमारा, वानिडु हासारंगा, लक्षण संदकन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार