बांग्लादेश ने ढाका में बुधवार को खेले गए पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की जीत में तेज गेंदबाज नाहिद राणा का अहम योगदान रहा। नाहिद ने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लेते हुए टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। नाहिद ने अपनी शानदार गेंदबाजी का श्रेय तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट को दिया है।

Advertisement

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए राणा ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, टेट एक बेहतरीन कोच हैं। वह हमारे साथ एक कोच की तरह ही नहीं, बल्कि दोस्त की तरह भी पेश आते हैं। वह हमेशा हमसे कहते हैं कि अपनी ताकत पर टिके रहें और किसी चीज की जरूरत हो तो उन्हें बताएं। वह कहते हैं, 'तुम्हें जो भी चाहिए, बस मुझे बताओ। मैं तुम्हें गाइड करने के लिए यहां हूं। तुम मैदान पर खेलोगे, मैं तुम्हें प्लान दूंगा। तुम्हें उसे पूरा करना है और मैच जीतना है।' वह हमेशा हमें अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं।"

Advertisement

140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी कर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान करने वाले नाहिद ने पहली बार वनडे में 5 विकेट लेने के बाद कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं स्पीड के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से ज्यादा स्किल मायने रखती है। इसलिए मैं अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने पर और काम करने की कोशिश कर रहा हूं।"

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए राणा ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, टेट एक बेहतरीन कोच हैं। वह हमारे साथ एक कोच की तरह ही नहीं, बल्कि दोस्त की तरह भी पेश आते हैं। वह हमेशा हमसे कहते हैं कि अपनी ताकत पर टिके रहें और किसी चीज की जरूरत हो तो उन्हें बताएं। वह कहते हैं, 'तुम्हें जो भी चाहिए, बस मुझे बताओ। मैं तुम्हें गाइड करने के लिए यहां हूं। तुम मैदान पर खेलोगे, मैं तुम्हें प्लान दूंगा। तुम्हें उसे पूरा करना है और मैच जीतना है।' वह हमेशा हमें अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

2005 से 2016 के बीच, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट में 5, 35 वनडे में 62, और 21 टी20 में 28 विकेट लेिए हैं। उनका करियर इंजरी से प्रभावित रहा था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार