5 नवंबर। भारतीय टीम ने रविवार को यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से मात दी।

Advertisement

यह दोनों देश पहली बार भारतीय सरजमी पर टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। मेहमान टीम द्वारा दिए गए 110 रनों के लक्ष्य को भारत ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच 6 नवंबर को लखनऊ में खेला जाएगा। फैन्स दूसरे टी-20 में एक और धमाकेदार परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे हैं।

लाइव टेलीकास्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मैच को आप भारतीय समय के मुताबिक रात 7 बजे से लाइव देख सकेंगे।

Advertisement

मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1/HD और साथ ही हिंदी कमेंट्री के लिए स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। दूसरे टी-20 को आप ऑनलाइन हॉटस्टार और जियो टीवी पर  देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार