England vs Nepal: इंग्लैंड के बांए हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने रविवार (8 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी से खास कीर्तिमा बना दिया।
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए बेथेल ने 35 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के जड़े। उन्हें दिप्रेंद सिंह ऐरी ने अपना शिकार बनाया।
बेथेल इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप की डेब्यू पारी में पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। उनसे पहले यह कारनामा केविन पीटरसन ने किया था। जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ केपटाउन में हुए मैच में 79 रन की पारी खेली थी।
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और 57 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। इसके बाद बेथेल ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 45 गेदों में 71 रन की साझेदारी की।
टीमें:
नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिचाने, शेर मल्ला।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड