5 नवंबर। भारतीय टीम ने रविवार को यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से मात दी।

Advertisement

यह दोनों देश पहली बार भारतीय सरजमी पर टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। मेहमान टीम द्वारा दिए गए 110 रनों के लक्ष्य को भारत ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

आपको बता दें कि भारत के कुलदीप यादव को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं इस मैच में एक ऐसा रन आउट भी देखने को मिला जो बेहद ही मजाकिया था।

हुआ ये कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और शाई होप जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैच के चौथे ओवर की पहली गेंद पर शाई होप ने खलील अहमद की गेंद पर लेग साइट में हल्का शॉट खेला जो सीधे फील्डर मनीष पांडे के पास चली गई।

ऐसे में शाई होप और दूसरे छोड़ पर खड़े बल्लेबाज शिमरोन हेटमाय आपस में सही तालमेल नहीं बैठा पाए और दोनों बल्लेबाज गेंदबाजी छोर पर भाग खड़े हुए।

ऐसे में दोनों बल्लेबाजों की तालमेल की कमी  का फायदा फील्डर मनीष पांडे ने उठाया और गेंद पर विकेटकीपर के तरफ फेंक दिया। हालांकि दिनेश कार्तिक थ्रो को नहीं पकड़ पाए लेकिन विकेटकीपर के पीछे खड़े केएल राहुल ने गेंद को पकड़कर कर स्टंप पर लगा दिया।

जिससे शाई होप रन आउट हो गए। शाई होप 14 रन बनाकर फनी रन आउट का शिकार हुए। देखिए मजेदार वीडिये►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार