24 अगस्त, कैंडी (CRICKETNMORE)। कैंडी में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। धोनी और भुवनेश्वर कुमार की ऐतिहासिक पारी के बदौलत भारत ने दूसरा वनडे जीत लिया। एक तरफ जहां भुवी ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाया तो वहीं धोनी ने भुवी के साथ मिलकर भारत को लक्ष्य के करीब ले गए। धोनी  ृ45 रन बनाकर नॉट आउट रहे। रोमांचक मैच का पूरा स्कोर कार्ड हिन्दी में

Advertisement

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 120 दफा नॉट आउट हरकर मुथ्थैया मुरलीधरन के सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Advertisement

भारत का पहला विकेट 109 रन पर गिरा था उसके बाद एक - एक कर भारत के 7 विकेट 131 रन पर गिए गई थी। लेकिन इसके बाद धोनी और भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका की जी की उम्मीद पर पानी फेर दिया। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप करी। इस पार्टनरशिप के दौरान धोनी और भुवी ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड वनडे में धोनी और भुवी ने बना दिया। इससे पहले हरभजन सिंह औऱ प्रवीण कुमार के बीच 2009 में 84 रन की पार्टनरशिप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 में करी थी।  श्रीलंका के तरफ से गेंदबाज धनंजय परेरा ने 6 विकेट चटकाए तो वहीं मिलिंदा सिरिवार्दाना को 1 विकेट मिला। 

इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते समय बारिश के कारण भारत की पारी देर से शुरू हुई थी। मैच की दूसरी पारी शुरू होने से पहले बारिश आ गई थी जिसके कारण मैच रोकना पड़ा था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका की पारी के खत्म होने के बाद बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था। 

Advertisement

बारिश के कारण मैच 50 ओवरों की जगह 47 ओवरों का कर दिया गया है और भारत को 231 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला है। मैच के संशोधित नियमों के मुताबिक दो गेंदबाज अधिकतम 10 ओवर फेंक सकते हैं जबकि तीन गेंदबाज अधिकतम नौ ओवर फेंक सकते हैं।  दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार