25 फरवरी।  भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। न्यूजीलैंड के दौरे के बाद भारतीय टीम का मुकाबला अपने धरती पर साउथ अफ्रीकी टीम से होना है।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने आएगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 12 मार्च से 18 मार्च के बीच खेला जाएगा। पहला वनडे मैच 12 मार्च को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 15 मार्च को लखनऊ में तो वहीं तीसरा वनडे मैच ईडन गॉर्डन, कोलकाता में खेला जाएगा।

Advertisement

वहीं आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मार्च के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को 3- 0 से हार का सामना करना पड़ा है। 

ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर वनडे सीरीज को जीतकर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार को भुलने की कोशिश करेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार