दिल्ली, 25 मार्च (Cricketnmore) 26 मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2015 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
भारत की टीम बेहद ही आत्मविश्वास से नजर आ रही है जिससे ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। लेकिन भारत के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा। 


Advertisement

वैसे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक 14 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बाजी मारते हुए 12 मैचों में भारत को पटखनी दी है और एक मात्र मैच जो भारत ने जीता था वो 2 मार्च 2008 को सीबी सीरीज का फाइनल था जिसमें भारत ने  6 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं हारा है। 6 बार ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला है और 5 में जीत हासिल करी है तो 1 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1999 सेमीफाइनल मैच टाई रहा था। तो वहीं भारत वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 5 बार पहुंचा है जिसमें 3 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि भारत को जो 2 सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा है वो सभी मैच भारत में ही हुए थे।


कौन भूल सकता है 1987 का सेमीफाइनल जब भारत को इंग्लैंड ने 35 रन से हराकर अपने ही घर में भारत के सपने को चकनाचूर कर दिया था। 1996 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत की हार आज तक भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में कभी नहीं भरने वाले घाव की तरह ही है।


Advertisement

एक बेहद ही रोचक आंकड़ों के अनुसार भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मिशेल जॉनसन के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बेहद ही कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वनडे क्रिकेट में अबतक जितने भी मैच में दोनों एक दूसरे के सामने आए हैं मिशेल जॉनसन विराट कोहली का विकेट लेने में असफल रहे हैं जिससे 26 मार्च को सिडनी में होने वाला मैच इस बात को लेकर और ज्यादा रोचक हो गया है कि क्या जॉनसन कोहली का विकेट लेकर इस मिथक को तोड़ पाएंगे और क्या कोहली एक बार फिर विजेता बन कर उभरेगें।


वैसे कोहली ने मिशेल जॉनसन की वनडे क्रिकेट में अबतक 76 गेंद खेली है जिसमें 82 रन बनाएं हैं तो इस मामले में कोहली मिशेल जॉनसन पर भारी पड़ते हैं। गौरतलब है कि बीते टेस्ट मैचों के दौरान कई बार मिशेल जॉनसन और कोहली के बीच आक्रामक रवैया काफी चर्चा का विषय रहा था। सुरेश रैना को आउट करने में मिशेल जॉनसन खासा सफल रहे हैं, 5 बार जॉनसन ने रैना को पवेलियन की राह दिखाई है तो कैप्टन कूल धोनी को 3 बार जॉनसन की गेंद ने पवेलियन का रूख करने को मजबूर किया था।


भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया से निपटने के लिए सबसे बड़ी समस्या ग्लेन मैक्सवेल हो सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल वर्ल्ड कप 2015 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अब तक 6 मैच में 301 रन बना लिए है जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 183.53 का है। जो किसी भी बल्लेबाज की काबिलियत को बखुबी बयान करता है। 

Advertisement

वर्ल्ड कप 2015 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर स्पिनर बेहद ही कारगर साबित हुए हैं। साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट लेकर इस बात की वकालत कर दी है तो वहीं डुमिनी ने श्रीलंका के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हैट्रिक लेकर और इमरान ताहिर के 4 विकेट ने मैच में सनसनी फैला दी थी। 


स्पिनर को मदद देने वाली सिडनी ग्राउंड पर जब भारत सेमीफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगा तो स्टार स्पिनर अश्विन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। अश्विन ने अबतक वर्ल्ड कप में 12 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के डेनियल वेटोरी और साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर 15 विकेट के बाद दूसरे नंबर पर हैं। भारत की बल्लेबाजी सेमीफाइनल में जीत के दरवाजे खोल सकती है। रोहित शर्मा ने अबतक 296 रन बनाएं हैं तो वहीं धवन ने 367 रन बनाकर उम्मीद जगाई है। कोहली भी कुछ कम नहीं है उन्होंने अबतक 304 रन बनाकर जबरदस्त फॉर्म की मिशाल पेश कर दी है।

Advertisement

भारत की तेज गेंदबाजी ने पूरे वर्ल्ड कप में आश्चर्यजनक गेंदबाजी का मुजाएरा पेश करते हुए सभी क्रिकेट पंडितों के आलोचनाओं पर मोटी परत चढ़ा दी है। मोहम्मद शमी ने 6 मैचों में 17 विकेट चटकाकर वर्ल्ड कप में सफल गेंदबाज बनने में महज 2 कदम दूर हैं।ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टॉर्क की गेंदबाजी भारत के बल्लेबाजों पर अंकुश लगा सकते हैं उन्होंने 6 मैचों में 18 विकेट झटक कर वर्ल्ड कप 2015 में अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।


भारत ने अपनी गेंदबाजी आक्रमण से 7 मैचों में विपक्षी टीमों के सभी विकेट चटकाकर 70 विकेट लेकर इतिहास लिख दिया है। भारत अपने ओवरऑल परफॉर्मेंस से ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश करने की कोशिश करेगा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए जितना जोर हो सकेगा लगाएगा।

Advertisement

48,000 दर्शक क्षमता वाले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एक अनुमान के अमुसार 35,000 भारतीय क्रिकेट फैन स्टेडियम में मौजूद रहेगें तो केवल 13,000 ऑस्ट्रेलियन ही अपने टीम की हौसला अफजाई करने मैदान में होगें। 
तो क्या भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगा..मजेदार होने वाला है क्रिकेट ..।।

 

विशाल भगत(Cricketnmore)

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार