कोलकाता, 12 मार्च | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को बताया है कि 19 मार्च को होने वाले भारत-पाकिस्ताम मैच के लिए 'लॉटरी टिकट' प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत शनिवार 12 बजे से हो गई है। 'लॉटरी टिकट' प्रक्रिया के लिए अगले 48 घंटों के भीतर पंजीकरण करवाना जरूरी है।

भारत-पाक के मैच को सुरक्षा कारणों की वजह से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्थानांतरित कर दिया गया है, जिसके कारण 'लॉटरी टिकट' प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया है।

बीसीसीआई ने यहां अपने एक बयान में कहा, "देश और विदेश में बैठे प्रशंसक इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण करवाने वाले लोगों के नाम स्वयं ही रैंडम ड्रॉ में शामिल हो जाएगा और इसके बाद स्वचलित प्रक्रिया के जरिए विजेताओँ को चुना जाएगा।"

वेबसाइट पर पंजीकरण फार्म उपलब्ध हैं। रैंडम ड्रॉ में निकले विजेताओं को उनके पंसदीदा मैच की टिकट बुक करने का अवसर मिलेगा और इसके लिए उन्हें टिकट राशि के भुगतान हेतु एक लिंक भी दिया जाएगा।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार