अपने दोस्त वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से प्रेरित होकर 13 साल के अयान राज (Ayan Raj) ने बिहार के मुजफ्फरपुर में खेले गए एक डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट मैट में 134 गेंदों में नाबाद 327 रन की पारी खेली। 30 ओवर के इस मैच में वैभव के दोस्त ने 22 छक्के और 41 चौके जड़े। उन्होंने यह कारनामा संस्कृति क्रिकेट अकेडमी के लिए खेलते हुए किया। राज ने अपनी इस पारी में 296 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए।  

Advertisement

युवा बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 220.89 रहा, उन्होंने अपनी उम्र से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम पर दबदबा बनाए रखा। राज ने यह प्रदर्शन उनके दोस्त वैभव सूर्यवंशी के इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के ठीक एक महीने बाद किया है।

Advertisement

बता दें कि वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे तेज शतक लगाया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 35 गेंदो में शतक लगाकर वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका दिया। 

राज ने खुलासा किया कि उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती है और उन्होंने कहा कि वह हमेशा वैभव सूर्यवंशी को अपना आदर्श मानते हैं, जिनकी तुलना हाल ही में उनके प्रदर्शन के कारण सचिन तेंदुलकर से की गई है।

राज ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा, “ जब भी मैं वैभव भाई से बात करता हूं, मुझे बहुत स्पेशल महसूस होता है। हम बचपन में साथ-साथ खेला करते थे। आज उन्होंने अपना नाम बहुत बड़ा कर लिया है और मैं भी उसके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहा हूं।”

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

वैभव ने 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करते हुए हाल के सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 पारियों में 36 की औसत औऱ 206.55 की औसत से 252 रन बनाए। जिसके चलते हुए सुपर स्ट्राईकर ऑफ द सीजन भी चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार