India vs Australia 1st Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रोहित शर्मा विपक्षी टीम पर कहर बनकर टूटे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया है। खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा 14 चौके और 2 छ्क्के की मदद से फिलहाल 101 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं। रोहित शर्मा गरीब परिवार से आते हैं और उनका नागपुर से गहरा रिश्ता रहा है जिसे हम इस आर्टिकल के माध्यम से डिकोड करने की कोशिश करेंगे। रोहित शर्मा आज नागपुर के मैदान पर बतौर टीम इंडिया के कैप्टन की हैसियल से खेल रहे हैं लेकिन, एक वक्त ऐसा भी था जब हिटमैन को पैसों की कमी के चलते नागपुर छोड़ना पड़ा था।

Advertisement

गरीब परिवार में हुआ था रोहित शर्मा का जन्म: रोहित शर्मा का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा है। 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के बंसोड़ क्षेत्र में रोहित शर्मा का जन्म हुआ था। बचपन ऐसा गुजरा जिसमें गरीबी के चलते ना तो मां की ममता नसीब हुई और ना ही पिता का प्यार। रोहित शर्मा के पिता की आमदनी बेहद कम थी ऐसे में उनकी पढ़ाई और खेल दोनों का खर्चा उठा पाना उनके लिए तकरीबन-तकरीबन नामुमकिन था।

Advertisement

नागपुर से जाना पड़ा था दूर: आर्थिक तंगी के चलते रोहित शर्मा को अपने माता-पिता से दूर अपने अंकल के घर मुंबई में रहना पड़ा। रोहित के करियर में ग्रोथ के लिए उनके माता-पिता ने बेटे को खुदसे दूर करने का फैसला किया था। आज इस बात को काफी वक्त गुजर गया है आलम ये है कि आज हिटमैन नागपुर में हैं और वो टीम इंडिया के कप्तान हैं।

घर पर बब्बर शेर बन जाते हैं रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने भारतीय कंडिसन में टर्निंग ट्रैक पर रनों का अंबार लगाया हुआ है। घर पर खेलेत हुए रोहित शर्मा की औसत 70 से ज्यादा की हो जाती है। रोहित शर्मा की भारत में खेली गई आखिरी 31 पारियों पर नजर डालें तो हिटमैन ने 74 से ज्यादा की औसत से 1800 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में केवल महान सर डॉन ब्रैडमैन रोहित शर्मा से आगे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन की ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए औसत 98.2 की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार