30 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। राजस्थान रॉयल्स को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर आई है। खबर है कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2018 के लिए रहाणे और स्टीव स्मिथ को रिटेन नहीं करेगी। इसके अलावा ये भी रिपोर्ट में आई है कि आईपीएल 2018 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सीरे से टीम बनाना चाहती है। ऐसे में रहाणे और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी को रिटेन करने के बारे में नहीं सोच रही है।

Advertisement

गौरतलब है कि सभी फ्रेंचाइजी टीम को 4 जनवरी तक रिटेन करने वाले खिलाड़ी के नाम को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप देनी है। इसके अलावा 27 और 28 जनवरी को आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बैंगलोर में होने वाली है।

Advertisement

अब ये देखना है कि इस बार के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम किस रणनीति के तरह नीलामी में उतरती है और किन - किन खिलाड़ियों को खरीदने वाली है। आपको बता दें कि आईपीएल गर्वनिंग के द्वारा राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स को पुणे और गुजरात लायंस के खिलाड़ियों में से 5 दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दे चुकी है।

लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों फ्रेंचाइजी कुछ नए खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करना चाहते हैं जिसकी वजह से नीलामी 2018 का दिलचस्प होने वाला है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार