चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2020 अभी तक बहुत ही खराब रहा है। पहले टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने इस टी-20 लीग से अपना नाम वापस ले लिया और अब इस टीम को शुरुआत के कुछ मैचों में लगातार हार मिली है जिसके बाद अब इनके प्लेऑफ का रास्ता थोड़ा कठिन हो गया है। 

Advertisement

अब इस टीम को लेकर एक और बड़ी खबर ये आ रही है की इस टीम के मैनेजमेंट से कुछ खिलाड़ी खुश नहीं है। चेन्नई की टीम में खेलने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर के एक पोस्ट से कुछ ऐसा संकेत दिया है जिससे यह झलक रहा है की धोनी की टीम में वाकई सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

Advertisement


एंगिडी ने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा," ये लोग मेरे बारे में बहुत बुरी बातें सोच रहे है। " 

इस अफ्रीकन गेंदबाज ने जैसे ही यह पोस्ट किया उसके बाद यह ट्वीट वायरल हो गई और क्रिकेट के कुछ फैंस आकर एंगिडी को कुछ राय देने लगे। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के एक फैन ने कमेंट किया की "भाई आपकों दूसरी आईपीएल टीम से खेलना चाहिए। "

यहां तक तो सब ठीक था लेकिन बात और आगे बढ़ी जब लुंगी एंगिडी ने केकेआर के इस फैन वाले ट्वीट को लाइक किया। इससे यह कहा जा सकता है की शायद यह गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स के रवैये से खुश नहीं है।

Advertisement

 

बता दें की एंगिडी ने इस सीजन चेन्नई के लिए शुरुआत के दो मैच खेले थे लेकिन कुछ खास प्रर्दशन ना करने और महंगे साबित होने के कारण उन्हें आगे के मैचों में टीम के प्लेइंग इलेवन  में शामिल होने का मौका नहीं मिला।      

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार