शाहबाज अहमद (45 रन) और दिनेख कार्तिक (44 रन) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की 169 रनों के जवाब में बैंगलोर ने 5 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सीजन तीन मैच में राजस्थान की यह पहली हार है, वहीं बैंंलगोर की तीन मैच में दूसरी जीत है।
Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड