आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के बल्लेबाजों ने गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी दौरान भारतीय ऑलरांडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने टूर्नामेंट के अब तक के सबसे लंबे सिक्स जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

Advertisement

गुरुवार (12 फरवरी) को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत बनाम नामीबिया मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों के तूफानी छक्के देखने को मिला। भारतीय पारी के दौरान 15वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने नामीबिया के स्पिन गेंदबाज बर्नार्ड शोल्ट्ज़ की गेंद को 109 मीटर दूर भेजकर टूर्नामेंट इतिहास का अब तक का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया। इससे पहले इसी ओवर में शिवम दुबे ने भी 107 मीटर का जोरदार सिक्स ठोककर स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया था।

Advertisement

VIDEO:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक के सबसे लंबे छक्के:

  1. हार्दिक पांड्या – 109 मीटर (भारत)
  2. शिवम दुबे – 107 मीटर (भारत)
  3. कामिंदु मेंडिस – 100 मीटर (श्रीलंका)
  4. नूर अहमद – 98 मीटर (अफगानिस्तान)
  5. कैमरून ग्रीन – 98 मीटर (ऑस्ट्रेलिया)

हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने बर्नार्ड शोल्ट्ज़ के इस ओवर में कुल 24 रन कुटे। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने इस दौरान पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 81 रन की अहम साझेदारी की। हार्दिक ने महज 28 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 23 रन जोड़ते हुए एक विशाल छक्का भी अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले भारतीय पारी में ईशान किशन ने तूफानी शुरुआत करते हुए 24 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
इंडिया (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार