Hardik pandya 109m six
Advertisement
VIDEO: हार्दिक पांड्या का 109 मीटर का महाछक्का बना World Cup का सबसे लंबा सिक्स, शिवम दुबे ने भी उड़ाया 107 मीटर का तूफानी शॉट
By
Ankit Rana
February 12, 2026 • 22:28 PM View: 157
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के बल्लेबाजों ने गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी दौरान भारतीय ऑलरांडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने टूर्नामेंट के अब तक के सबसे लंबे सिक्स जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
गुरुवार (12 फरवरी) को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत बनाम नामीबिया मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों के तूफानी छक्के देखने को मिला। भारतीय पारी के दौरान 15वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने नामीबिया के स्पिन गेंदबाज बर्नार्ड शोल्ट्ज़ की गेंद को 109 मीटर दूर भेजकर टूर्नामेंट इतिहास का अब तक का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया। इससे पहले इसी ओवर में शिवम दुबे ने भी 107 मीटर का जोरदार सिक्स ठोककर स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया था।
TAGS
Hardik Pandya 109m Six Longest Six T20 World Cup 2026 Shivam Dube 107m Six Arun Jaitley Stadium Power Hitting India Vs Namibia
Advertisement
Related Cricket News on Hardik pandya 109m six
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago