आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के बल्लेबाजों ने गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी दौरान भारतीय ऑलरांडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने टूर्नामेंट के अब तक के सबसे लंबे सिक्स जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
गुरुवार (12 फरवरी) को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत बनाम नामीबिया मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों के तूफानी छक्के देखने को मिला। भारतीय पारी के दौरान 15वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने नामीबिया के स्पिन गेंदबाज बर्नार्ड शोल्ट्ज़ की गेंद को 109 मीटर दूर भेजकर टूर्नामेंट इतिहास का अब तक का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया। इससे पहले इसी ओवर में शिवम दुबे ने भी 107 मीटर का जोरदार सिक्स ठोककर स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया था।
VIDEO:
Hardik andar, gend bahar Warning for the crowd: Mind your head ICC Men’s T20WorldCup INDvNAM LIVE NOW https://t.co/aLGrwgVX5o pic.twitter.com/srOkvaRyZV Star Sports (StarSportsIndia) February 12, 2026