India Probable XI vs Pakistan: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान (IND vs PAK) के साथ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का महामुकाबला खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

Advertisement

अभिषेक शर्मा की हो सकती है एंट्री: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा हाल ही में बीमार हो गए थे। उन्हें पेट के इंफेक्शन हुआ था जिस वज़ह से वो नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए। भारतीय फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि वो अब वो फिट हैं। वो टीम इंडिया के साथ कोलंबो भी गए हैं, ऐसे में अगर वो बेहतर महसूस करते हैं, तो इसमें कोई शक नहीं की उनकी प्लेइंग XI में वापसी होगी।

Advertisement

कुलदीप को भी मिलेगा मौका: कोलंबो के ग्राउंड पर स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है, ऐसे में भारत के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में सीधे तौर पर अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है। जान लें कि एशिया कप 2025 के फाइनल में कुलदीप ने पाकिस्तान के 4 विकेट चटकाए थे, ऐसे में वो एक बार फिर भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। उनके नाम 53 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 94 विकेट दर्ज हैं।

संजू और अर्शदीप का कट सकता है पत्ता: अभिषेक शर्मा मुकाबले के लिए फिट होते हैं तो ऐसे में संजू सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ेगा। वो नामीबिया के सामने अच्छी शुरुआती के बाद 08 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए थे। संजू के अलावा अर्शदीप सिंह की पॉजिशन पर भी संकट के बादल हैं क्योंकि कुलदीप के लिए उन्हें ही XI से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा,  तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार