IPL 2024 Points Table:  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार (28 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 78 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (98), डेरिल मिचेल (52) और शिवम दुबे (नाबाद 39) की पारियों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।

 
Advertisement

इसके जवाब में हैदराबाद 18.5 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। एडेन मार्करम (32) और हेनरिक क्लासेन (20) के अलावा कोई औऱ ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। गेंदबाजी में चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

Advertisement

चेन्नई ने मारी लंबी छलांग

इस धमाकेदार जीत के साथ चेन्नई की टीम लंबी छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। मैच से पहले चेन्नई छठे नंबर पर थी। नौ मैच में पांचवीं जीत के बाद चेन्नई का नेट रनरेट +0.810 हो गया है। 

इसके अलावा हैदराबाद को नुकसान हुआ है औऱ टीम फिसलकर चौथे नंबर पर आ गई है। मैच से पहले टीम तीसरे नंबर पर थी। नौ मैच में चौथी हार के साथ हैदराबाद का नेट रनरेट +0.075 हो गया है। 

ऑरेंज औऱ पर्पल कैप किसके पास है

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सिर सजी है। कोहली ने 10 मैचों में 71.43 की औसत से 500 रन बनाए हैं। वहीं चेन्नई के कप्तान 9 मैच में 447 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है। उन्होंने 9 मैच में 14 विकेट हासिल किए हैं। उनके अलावा चेन्नई के मुस्तफिजुर रहमान और पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने भी 14-14 विकेट चटकाए हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार