30 अगस्त,(CRICKETNMORE)। टिम मुर्तघ की शानदार गेंदबाजी और एंड्रयू बलबर्नी के अर्धशतक की बदौलत आयरलैंड ने दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया। इसके साथ मेजबान ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 182 रन बनाए।  लोअर ऑर्डर में नजीबउल्लाह ने सबसे ज्यादा 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा असरग अफगान ने 39 रन और रहमत शाह ने 32 रन बनाए।

Advertisement

आयरलैंड के लिए मुतर्घ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में सिर्फ 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा पीटर चेस, केविन ओब्रायन और सिमी सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ कप्तान विलियम पोर्टरफिल्ड बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद पॉल स्टर्लिंग (39) और एंड्रयू बलबर्नी (60) ने मिलकर आयरलैंड के जीत की नींव रखी। मिडर ऑर्डर में सिमी सिंह ने नाबाद 36 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने तीन, मोहम्मद नबी ने दो, वहीं मुजीब उर रहमान और आफताब आलम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार