चटोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने एक बड़ा बयान दिया है।जबरदस्त पावर-हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए किशन ने 210 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। वो वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सातवें अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बने, जबकि भारत के चौथे और वनडे पारी में 200 रन बनाने वाले विश्व क्रिकेट में अब तक के सबसे तेज बल्लेबाज भी बने।

Advertisement

ईशान की 131 गेंदों में खेली गई 210 रनों की पारी के चलते ही भारत ने आठ विकेट पर 409 रन बनाए। दोहरा शतक बनाने के बाद ईशान ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। पहली पारी के बाद किशन ने कहा कि अगर वो अंत तक खड़े रहते तो शायद वो 300 रन भी बना सकते थे। 

Advertisement

ईशान किशन ने भारत की पारी खत्म होने के बाद कहा, "विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था। मेरा इरादा बिल्कुल स्पष्ट था, अगर गेंद मेरे पाले में है तो मैं उसे हिट करूंगा। ऐसे महान खिलाड़ियों के बीच अपना नाम सुनकर मैं धन्य हो गया हूं। अभी भी महसूस होता है जब मैं आउट हुआ तो 15 ओवर बाकी थे। मुझे लगता है कि शायद मैं 300 रन भी बना सकता था।”

आगे बोलते हुए ईशान ने कहा, "विराट भाई के साथ बल्लेबाजी करना अच्छा था, उन्हें खेल की अच्छी समझ है। जब मैं 90 के स्कोर पर था तब वो मुझे शांत कर रहे थे। मैं शतक छक्के के साथ पूरा करना चाहता था, लेकिन उन्होंने कहा कि इसे सिंगल लेकर पूरा करो क्योंकि ये आपकी पहली सेंचुरी होगी। सूर्या भाई से बातचीत की, उन्होंने कहा कि जब आप मैच से पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो आप गेंद को अच्छी तरह देखते हैं। इसके बाद मैंने खुद पर ज्यादा दबाव नहीं लिया। बस मौके का फायदा उठाना चाहता था।"

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारत अगर जीत भी जाता है तो सीरीज के नतीजे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि लगातार पहले दो मैच जीतने के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज जीत ली है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार