सोशल मीडिया पर #IshanIsMissing ट्रेंड हो रहा है। कई क्रिकेट फैंस कंफ्यूज और परेशान हैं, क्योंकि यह ट्वीटर ट्रेंड देखकर उन्हें लगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन खो गए हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब खुद ईशान ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर करके अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। ईशान किशन ने यह भी बताया है कि कैसे वह इस ट्वीटर ट्रेंड के कारण सुबह से काफी परेशान हुए हैं।

24 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज़ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ट्वीटर पर जिस ईशान की बात हो रही है वह ईशान भारती है। मैं आपके सामने हूं, जो ईशान मिसिंग है, उन्हें यामी गौतम जी ढूंढ रही है। मुझे सुबह से हजारों कॉल आ चुके हैं, मैं मिसिंग नहीं हूं। ईशान ने यह भी बताया कि जो ईशान मिसिंग है उसे यामी जी अपने मूवी Lost में ढूंढ रही है जो की जी5 पर आएगी।

इसके साथ ही ईशान किशन ने लिखा, '#Ad बहुत कंफ्यूजन है भाई। #IshanIsMissing लेकिन यह मैं नहीं हूं। मैंने कंफ्यूजन दूर करने के बारे में सोचा।
@yamigautam यामी गौतम जी मुझे नहीं, अपनी फिल्म में ईशान को ढूंढ रही हैं। #Lost #ZEE5' बता दें कि निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म 'लॉस्ट' Zee5 पर रिलीज हो चुकी है। 'लॉस्ट' मूवी में  यामी एक निडर पत्रकार विधि साहनी (यामी गौतम) का रोल निभाया है।

गौरतलब है कि ईशान किशन इस समय भारतीय टेस्ट टीम के साथ ट्रेवल कर रहे हैं। ईशान किशन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुने गए हैं, लेकिन अब तक इस सीरीज के दोनों ही मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। ईशान के अलावा श्रीकर भरत विकेटकीपर बैटर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं और उन्हें ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में खेलने का मौका मिला है। ईशान ने बीते समय में वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ा है, ऐसे में फैंस का उम्मीद है कि ईशान को भी जल्द टेस्ट टीम कैप मिलेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार