9 जून। 'व्हाट द डक' टॉक शो में सहवाग ने एक खास खुलासा किया है। सहवाग ने साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान की एक खास घटना का जिक्र इस शो में किया।

Advertisement

सहवाग ने कहा कि 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल में धोनी को युवराज सिंह के पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था। यह फैसला किसी और ने नहीं बल्कि खुद सचिन तेंदुलकर ने लिया था।

Advertisement

सहवाग ने कहा कि जब गौतम गंभीर और विराट कोहली फाइनल मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे तो सचिन और मैं साथ में बैठे हुए थे। उसी दौरान धोनी रूमें आए तब सचिन ने धोनी से कहा कि यदि बांये हाथ के बल्लेबाज (गौतम गंभीर) आउट होते हैं तो युवराज सिंह को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाए और अगर कोहली आउट होते हैं तो आप बल्लेबाजी करने के लिए जाए।

इसके बाद क्या हुआ सभी जानते हैं हैं। कोहली आउट होकर पवेलियन पहुंचे तो नंबर 4 पर धोनी बल्लेबाजी करने गए थे। धोनी ने फिर शानदार बल्लेबाजी कर भारत को वर्ल्ड कप जीता दिया था।

लेकिन धोनी को पहले भेजने का फैसला सचिन तेंदुलकर का था। इसके अलावा इस शो में सहवाग ने पहली ने कहा कि यह पहली बार था जब सचिन ने धोनी को सीधे तौर पर अपना आईडिया सुनाया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार