पर्थ, 14 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने पर्थ टेस्ट के ऊपर स्पॉट फिक्सिंग की संभावनाओं से इनकार किया है। उन्होंने साथ ही कहा है कि सी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई के साथ पूरा सहयोग करेगी। सदरलैंड ने साथ ही कहा कि वह अब बिग बैश लीग (बीबीएल) पर भी बेहद गंभीरता से ध्यान देंगे ताकि इस तरह की गलत गतिविधियों का साया लीग पर न पड़े। 

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, सदरलैंड ने आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी समिति के महा प्रबंधक एलेक्स मार्शल, आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचडर्सन और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने आश्वस्त होकर कहा है कि वह पर्थ टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग की किसी तरह की संभावना नहीं है। 

इंग्लिश अखबर 'द सन' ने अपनी रिपोर्ट में पर्थ में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग की बात कही है। 

 

सदरलैंड ने कहा, "अखबार की रिपोर्ट और आईसीसी की पिछली जांच के आधार पर इस मामले में किसी तरह के सबूत नहीं मिले हैं। इस तरह के आरोपों का कोई आधार और सबूत नहीं हैं।"उन्होंने साथ ही कहा कि इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया के किसी भी खिलाड़ी के इसमें शामिल होने के किसी तरह के सबूत भी नहीं मिले हैं। 

उन्होंने कहा, "इस तरह के भी सबूत नहीं हैं कि इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी, आईसीसी या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ईसीबी का काई मैच अधिकारी इसमें शामिल है। न ही इनमें से किसी के फिक्सरों के साथ मिले होने के सबूत पाए गए हैं।"

उनसे जब पूछा गया कि अखबार की रिपोर्ट में किसी खिलाड़ी का नाम लिया गया है? इस पर सदरलैंड ने कहा कि वह मार्शल की बात पर विश्वास कर रहे हैं जिनका कहना है कि इस तरह के भी सबूत नहीं मिले हैं। 

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि इस मामले में एलेक्स से आगे बात करनी होगी, लेकिन हमने जो एलेक्स से सुना है खासकर आज, उसके मुताबिक वो नहीं मानते कि इस तरह के आरोपों में किसी तरह का दम है।"

Advertisement

एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच पर्थ के वाका मैदान पर गुरुवार से शुरू हो गया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार