15 जुलाई,नई दिल्ली। पहले टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद गुरुवार (16 जुलाई) से इंग्लैड के खिलाफ वेस्टइडींज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मुकाबले में जीत हासिल कर के वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के पास इतिहास रचने के साथ-साथ एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

होल्डर ने अब तक खेले गए 40 टेस्ट मैचों में 1917 बनाए हैं औऱ 113 विकेट अपने नाम किए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 83 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन औऱ 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

साउथेम्पटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी में तो कमाल किया था औऱ 7 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन बल्लेबाजी में वह दोनों पारियों में वह कुल मिलाकर 19 रन ही बना पाए थे। 

बता दें कि पहले टेस्ट में गेंदबाजी के दम पर होल्डर को आईसीसी टेस्ट रैकिंग में फायदा हुआ है। वह न्यूजीलैंड के नील वैग्नर को पछाड़कर गेंदबाजों की रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार