Jason holder: Cricket News & Match Updates
RCB vs GT: जेसन होल्डर ने तोड़ा RCB का दिल, 1 ही ओवर में किया विराट और पडिक्कल को आउट
गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर में 3 विकेट लेकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिखाया।
इन 3 में से 2 विकेट तो जेसन होल्डर के एक ही ओवर में आए। होल्डर ने सबसे पहले 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली को बोल्ड किया। कोहली ने होल्डर की गेंद पर पुल शॉट मारने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्टंप्स में जा घुसी। इसके बाद इसी ओवर की चौथी गेंद पर होल्डर ने देवदत्त पडिक्कल के बल्ले का किनारा लगवाकर उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच आउट करवाया। उनके इस शानदार ओवर की बदौलत गुजरात की टीम मैच में वापसी करने में सफल रही। Read More...