Jason Holder वेस्टइंडीज के लिए खास रिकॉर्ड बनाने से 2 विकेट दूर,T20 World Cup 2026 के पहले दिन रच सक (Image Source: AFP)
West Indies vs Scotland T20 World Cup 2026: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला शनिवार (8 फरवरी) को स्कॉटलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलेगी। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर के पास इस मकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। होल्डर अगर 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लेंगे। इस फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
होल्डर ने अभी तक 89 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 85 पारियों में 98 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज के लिए विकेट के मामले में दूसरे नंबर पर स्पिनर अकील होसेन हैं, जिन्होंने 86 विकेट लिए हैं।