T20 World Cup 2026 Super 8, India vs West Indies: सेमीफाइनल की टिकट पाने के लिए खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया। रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने ताबड़तोड़ 76 रन की साझेदार कर टीम को स्ट्रोंग फिनिश दिलाई।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार (1 मार्च) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज शाई होप और रोस्टन चेज ने संभली हुई शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 68 रन जोड़े। रोस्टन चेज ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए, वहीं शाई होप ने 33 गेंदों में 32 रन जोड़े। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों में 27 रन की छोटी, लकिन तेज पारी खेली।