19 अक्टूबर जसप्रीत बुमराह लोअर बैक में माइनर स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ही बुमराह को दर्द की शिकायत हुई जिसके कारण उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा था।

Advertisement

आपको बता दें कि अब जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी अपडेट आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो बुमराह अब इस साल टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

बुमराह जब तक पूरी तरह से स्वास्थ नहीं हो जाते तब तक वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनेंगे। गौरतलब है कि भारतीय टीम 2020 में टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट बुमराह की चोट को लेकर कोई गंभीर रिस्क नहीं लेना चाहता है। ऐसे में बुमराह की वापसी टीम इंडिया में अगले साल ही हो पाएगी। 

गौरतलब है कि अगले साल भारत को जनवरी- फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। उस सीरीज के दौरान भरसक बुमराह की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार