Harshit Rana Video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा (Harshit Rana) बीते रविवार, 15 मार्च को BCCI द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स समारोह में नज़र आए। गौरतलब है कि यहां वो एक वॉकिंग स्टिक की मदद से चल रहे थे और काफी असहज़ नज़र आ रहे थे। इसी बीच उनके चेहरे पर साफ मायूसी भी देखने को मिली।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर हर्षित राणा का एक 27 सेकंड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो कि किसी भी भारतीय फैंस का दिल तोड़ देगा। इस वीडियो में 24 साल के हर्षित अपनी चोट के कारण चलते हुए भी काफी संघर्ष करते देखे जा सकते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि हर्षित राणा के लिए बीता समय बेहद मुश्किल रहा है। वो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मुकाबले में घुटने पर चोट लगी और फिर तो वो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए।
इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद हर्षित के आईपीएल 2026 से बाहर होने की भी संभावना हैं, हालांकि अब तक इस पर KKR का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूरे 4 करोड़ में रिटेन किया था। इसी बीच भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि हर्षित जल्द से जल्द अपनी चोट से उबरे और अपनी फिटनेस हासिल करके मैदान पर जोरदार वापसी करें।
गौरतलब है कि ये युवा तेज गेंदबाज़ अब तक भारत के लिए 2 टेस्ट में 4 विकेट, 14 वनडे में 26 विकेट और 9 टी20 इंटरनेशनल में 9 विकेट ले चुका है। बात करें अगर उनके आईपीएल रिकॉर्ड की तो उनके नाम 34 मैचों में 40 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रामनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, हर्षित राणा, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुज़राबानी।