रांची, 27 सितम्बर (CRICKETNMORE): अगर आप झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के सदस्य बनना चाहते हैं तो अब आपको इसके लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। जेएससीए ने एक बयान जारी कर संघ के सदस्य बनने के लिए 16 अक्टूबर को होने वाली लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने को कहा है।

Advertisement

जेएससीए के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने इस फैसले को सही ठहराया है। 

उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से कहा, "यह आम सभा में सभी की सहमति से लिया गया फैसला है। इस नई सोच के पीछे का मकसद राज्य के आम आदमी को पारदर्शी तरीके से मौका देना है।" 

उनसे जब पूछा गया कि क्या जेएससीए ऐसा करने वाला पहला संघ होगा तो उनका जवाब था, "यह मायने नहीं रखता। यह माध्यम दिया गया है और आम आदमी को समक्ष यह मौजूद है।"

जेएससीए का मानना है कि उनकी यह पहल काफी चर्चित होगी।

Advertisement

जेएससीए ने बयान में कहा है, "सदस्यता की कई सारी और बार-बार अपील मिलने के बाद जेएससीए ने 16 अक्टूबर को लिखित परीक्षा कराने का फैसला लिया।"

बयान में कहा गया है, "इस परीक्षा में कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे जिन्हें पांच श्रेणियों में बांटा जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के 20 सवाल। अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू खेलों के पांच सवाल जिसमें क्रिकेट, भारत, झारखंड और समान्य जानकारी के सवाल नहीं होंगे।"

Advertisement

परीक्षा में बैठने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 27 सितंबर तक जेएससीए स्टेडियम में मिलेंगे। परीक्षा के बाद कुल 50 नए सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार