Sri Lanka vs England 3rd T20I Highlights: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला मंगलवार (3 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए सैम करन ने जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाज़ी एक बार फिर दबाव में बिखर गई और इंग्लैंड ने यह मुकाबला 12 रन से जीतकर श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप दिया।

Advertisement

तीन मैचों की टी20 सीरीज के इस आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन पारी की दूसरी ही गेंद पर बेन डकेट बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद जैकब बेथेल (3), टॉम बैंटन (7) और कप्तान हैरी ब्रूक (4) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया।

Advertisement

जोस बटलर ने पारी संभालने की कोशिश की और 21 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन दबाव में खुलकर नहीं खेल सके। मुश्किल हालात में सैम करन ने जिम्मेदारी संभाली और 48 गेंदों में 58 रन की जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। लियाम डॉसन ने 14 रन जोड़ते हुए सातवें विकेट के लिए 47 रन की अहम साझेदारी निभाई, जिसके दम पर इंग्लैंड 128 रन तक पहुंच सका।

श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके, हालांकि उनकी यह उपलब्धि टीम को जीत नहीं दिला सकी। मथीशा पथिराना को 2 विकेट मिले, जबकि दुनिथ वेललागे और महीश थीक्षाना ने 1-1 सफलता हासिल की।

129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। कामिल मिशारा बिना खाता खोले आउट हो गए। पथुम निसांका (23) और कुसल मेंडिस (26) ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मध्यक्रम में पवन रत्नायके (13), कमिंडु मेंडिस (14) और जनिथ लियानागे (17) भी टिक नहीं सके। कप्तान दासुन शनाका समेत निचले क्रम के बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी में जैकब बेथेल सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके। विल जैक्स ने 3 विकेट चटकाए, जबकि लियाम डॉसन, ल्यूक वुड और आदिल राशिद को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कुल मिलाकर इंग्लैंड ने 12 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया और श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप देकर सीरीज पर पूरी तरह अपने नाम की।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार